गन्ने का ठेला लगाने वाले बुजुर्ग से नगर निगम अधिकारी ने की दादागिरी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

स्वच्छ शहर इंदौर कि नगर निगम के एक अधिकारी की दादागिरी का फिर एक वीडियो वायरल हुआ है, जहां मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने निगम अधिकारी को जमकर लताड़ा और गन्ने के रस वाले के पैसे भी दिलवाए

बुधवार शाम मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा के मामले में सड़क किनारे गन्ने का ठेला लगाने वाले मूकबधिर बुजुर्ग से नगर निगम जोन क्रमांक 8 के एक अधिकारी ने रस पीने के लिए ले लिया, और दुकानदार को पैसे नहीं दिया, बुजुर्ग दुकानदार द्वारा निगम अधिकारी से पैसे मांगने पर निगम अधिकारी शराब के नशे में धुत होकर बुजुर्गों को गालियां देने लगा और दादागिरी करने लगा, इस दौरान मौके पर काफी जन हुजूम लग गया । जहां कुछ पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए और मामले को सुलझाने की कोशिश की गई वही मौजूद कुछ युवाओं ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वही बताया जा रहा है, कि युवाओं ने निगम अधिकारी को जमकर लताड़ा और बुजुर्ग दुकानदार को गन्ने के रस के पैसे भी दिलवाए, आपको बता दें कि निगम अधिकारी या निगम कर्मी की दादागिरी का यह इंदौर में पहला मामला नहीं है इसके पहले भी ऐसी कई घटनाएं शहर में हो चुकी है।

Exit mobile version