शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर राशन वितरण व्यवस्था के तहत विगत 5 माह से गरीब आम जनता को केरोसिन वितरण का कार्य बंद है, जिसको लेकर कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के लोगों ने ज्ञापन दिया
बुधवार को इंदौर कलेक्टर कार्यालय परिसर में कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के लोग पहुंचे और खाद्य अधिकारी मीना मालाकार को ज्ञापन सौंपा, इंदौर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष हिमांशु यादव ने बताया कि राशन कार्ड धारक गरीब लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, गैस की टंकी महंगी हो रही है और कार्ड धारकों को मिलने वाला 2 लीटर केरोसिन भी मिलना बंद हो गया है। ऐसे में उनके द्वारा प्रशासन से मांग की गई है, कि 2 लीटर मिलने वाला केरोसिन शहरी क्षेत्र में पुनः शुरू किया जाए , ताकि गरीब व मध्यम वर्गीय परिवार को तकलीफ ना हो।
