खेतिहर मजदूर ने दिया नायब तहसीलदार के कारण बताओ नोटिस का जवाब….

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read
गरमागरम नायब तहसीलदार हुए ठंडेगार
खेतिहर मजदूर गणपत गारी

धार (बेबाक आजाद) आदिवासी बहुल धार जिले की सरदारपुर तहसील के बरमण्डल वृत्त के टप्पा कार्यालय लाबरिया से नायब तहसीलदार रवि शर्मा के हस्ताक्षर से खेतिहर मजदूर गणपत पिता राजाराम को नोटिस जारी किया गया, जिसमें उसे शासकीय जमीन का अतिक्रमणकर्ता बताया गया। घबराया मजदूर नोटिस लेकर किसी विद्वान के चरणों में जाकर बैठ गया और अपने साथ घटित सारा घटनाक्रम बताया तथा मदद करने की गुहार लगाई।मजदूर गणपत के अनुसार वह गायरी समाज से आता है और उसके समाज का एक मंदिर है, जिसके पेटे जमीन भी है,जो शासकीय है। शासकीय जमीन पर कब्जा हो रहा है, अतिक्रमण किया जा रहा है,जिसकी शिकायत गायरी समाज के लोगों के साथ मजदूर गणपत ने भी की थी। नायब तहसीलदार रवि शर्मा ने शासकीय जमीन पर कब्जा करने वालों को तो कुछ नहीं कहा,अपितु शिकायतकर्ताओं को ही डराना-धमकाना प्रारंभ कर दिया। क्षेत्र में नायब तहसीलदार रवि शर्मा अच्छे-खासे विवादास्पद है और उनकी इन्हीं हरकतों के कारण उन्हें क्षेत्र में छिछोरा नायब तहसीलदार कहा जाता है

दिया गया नोटिस

जब शिकायतकर्ताओं को नायब तहसीलदार शर्मा का झुकाव शासकीय जमीन हड़प करने वालों की तरफ नजर आया तो शिकायतकर्ता धार कलेक्टर के पास जा पहुंचे। इससे दो कदम आगे बढ़कर कुछ शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत कर दी। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत करने वालों में एक यह खेतिहर मजदूर गणपत भी था। नायब तहसीलदार रवि शर्मा ने सीधे-सादे गणपत को कमजोर कड़ी के रूप में टारगेट किया और उसे डराया-धमकाया, जिससे गणपत ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से शिकायत वापस ले ली।दूसरा शिकायत वापस नहीं ले रहा तो भी नायब तहसीलदार रवि शर्मा, बेचारे गणपत को ही डरा रहे हैं,धमका रहे हैं।इसी डराने धमकाने के चलते नायब तहसीलदार ने गणपत पिता राजाराम को नोटिस देकर शासकीय जमीन पर अतिक्रमणकर्ता बता दिया। नायब तहसीलदार ने इस गरीब मजदूर का बहुत अपमान किया, जैसे सीधा खड़ा रह रे..ये लातों के भूत है बातों से नहीं मानने वाले हैं, आदि। गणपत को देखकर ही आगबबूला हो जाने वाले नायब तहसीलदार ने जब उनके द्वारा दिए गए नोटिस का जवाब पढ़ा तो ठंडेगार पड़ गए। आप भी देखें एक खेतिहर मजदूर ने क्या जवाब दिया है नायब तहसीलदार के नोटिस का…….

खेतिहर गणपत गारी का दिया गया जवाब
Exit mobile version