मध्य प्रदेश सरकार का बजट शहरी नागरिकों के लिए निराशाजनक गायों की मौत के बाद भी गोवंश के संरक्षण की कोई योजना नहीं

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर । कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा आज प्रस्तुत किए गए आगामी वित्त वर्ष के बजट को शहरी नागरिकों के लिए निराशाजनक बताया है । उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच विभिन्न वस्तुओं पर वैट टैक्स की दरें कम करके जनता को राहत देने की दिशा में सरकार के द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है । हाल ही में इंदौर और भोपाल में सैकड़ों गायों कि मौत हो जाने के बावजूद इस बजट में गोवंश के संरक्षण के लिए भी कोई योजना घोषित नहीं की गई है । यह बजट प्रदेश की जनता के साथ छल कपट करने वाला बजट है । इस बजट से न तो प्रदेश का भला होगा और ना ही जनता को राहत मिलेगी ।

Exit mobile version