
✓आवेदिका से विदेश में जॉब दिलाने के नाम पर की गई थी ठगी ।
✓ठग ने फर्जी लिंक भेजकर innopay tech के माध्यम से किया ऑनलाइन फ्रॉड।
✓Cyber Helpline नंबर 704912-4445 पर प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्यावाही ।
श्रीमान पुलिस आयुक्त इंदौर नगर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में लोगों से छलकपट कर अवैध लाभ अर्जित करते हुये आर्थिक ठगी करने वाले एवं सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर अपातिजनक पोस्ट व हैकिंग करने वाले अपराधियों की पहचान कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुये उनकी धरपकड़ करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मनीष कपूरिया के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (क्राइम ब्रांच) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त (क्राईम ब्राँच) श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा ऑनलाईन ठगी एवं सोशल मीडिया संबंधि अपराधो की रोकथाम हेतु क्राइम ब्रांच फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों को लगाया गया है ।
फ्राड इंन्वेस्टीगेशन टीम द्वारा डॉ शानू जैन निवासी इन्दौर से फ्राड की संपुर्ण जानकारी लेकर जांच की जिसमे ज्ञात हुआ कि आवेदिका से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्म ग्लोबल टेलेन्ट जॉब्स.कॉम का फर्जी प्रतिनिधि बनकर बुर्जिल हॉस्पिटल ओमान, रॉयल हॉस्पिटल बहरीन और सिंगापुर जनरल हॉस्पिटल सिंगापुर आदि जगहो पर 60-80 लाख रु प्रतिवर्ष का वेतन दिलवाने का प्रलोभन देकर ऑनलाईन धोखाधडी की जाकर आवेदिका को inno pay payment gate way का लिंक भेजकर कुल 46,585/- रु की राशि ऑनलाईन ठगी की जाकर राशि आहरित कर ली गई । जिस पर क्राईम ब्रांच इन्दौर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए inno pay payment gate way से संपर्क कर पत्राचार किया गया एवं आवेदिका की संपूर्ण आहरित राशि , आवेदिका के बैंक खाते मे सकुशल वापस कराये गये।
आमजन को सूचित किया जाता हैं कि, किसी भी अंजान व्यक्ति व्दारा भेजी गयी लिंक पर क्लिक ना करें एवं अपना गोपनीय यूपीआई पिन किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर दर्ज न करें, खाते में पैसा जमा होते समय किसी भी प्रकार के गोपनीय पिन की आवश्यकता नहीं होती है, किसी भी प्रकार का लालच देने पर बहकावे में न आवें, इस तरह की घटना घटित होने पर तुरंत अपने नजदीकी थाने पर या क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा संचालित साइबर हेल्पलाईन नंबर 704912-4445 पर सूचित करे।
