केमिस्ट दुकान से महंगी चॉकलेट चुराकर भाग रहे बाइक सवार बदमाश कार से टकराए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर तुकोगंज थाना क्षेत्र के जंजीरवाला चौराहे पर बाइक सवार दो चोर मीरा केमिस्ट दुकान से महंगी चॉकलेट चुराकर भागने के दौरान सामने से आ रही कार से टकरा गए जहां राहगीरों ने दोनों चोरों को पकड़कर जमकर उनकी पिटाई की जिसके बाद तत्काल इसकी जानकारी संबंधित थाने को दी गई संबंधित थाने से पहुंची पुलिस के हवाले राहगीरों ने दोनों चोरों को कर दिया बताया जा रहा है पकड़े गए चोरों पर पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड है फिलहाल फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version