काम करते समय एक मजदूर की पानी की टंकी में गिरने से मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में काम करते समय एक मजदूर की पानी की टंकी में गिरने से मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है।

दरअसल इंदौर छोटा बांगड़दा क्षेत्र में कॉलोनी डेवलप हो रही है जहां पर मकान का काम चल रहा है उसी दौरान मजदूरी का काम करने वाले श्याम गोस्वामी पानी की टंकी में उतरे थे जब टंकी से बाहर आ रहे थे उसी दौरान सीडी से उसका पेर फिसलने से से वह पानी की टंकी में गिर पड़ा यह देख आसपास के मजदूरों ने उसे पानी की टंकी से निकाला और तुरंत 108 को फोन लगाकर बुलवाया मौके पर पहुंची 108 में घायल श्याम को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई परिजन के मुताबिक संभवत उसकी मौत सर में चोट आने से हुई है फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

Exit mobile version