कांग्रेस द्वारा चरणबद्ध आंदोलन के तहत इंदौर शहर के प्रमुख चौराहों पर बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

– कांग्रेस द्वारा लगातार बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में लेकर मैदान में बनी हुई है, वही इस ज्वलनशील मुद्दे को लेकर भी लगातार अपना विरोध कई तरह से प्रदर्शन कर प्रकट कर रही है, इन विरोध प्रदर्शन के चलते कांग्रेस द्वारा चरणबद्ध आंदोलन के तहत इंदौर शहर के प्रमुख चौराहों पर बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदर्शन किया गया। विष्णु सेवा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा गाड़ी को धक्का लगा कर और गैस की टंकी को कंधे पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया। दरअसल, कांग्रेसियों ने अलग-अलग चौराहे पर अलग-अलग तरह से अनोखे तरीकों से प्रदर्शन किया, किसी ने बढ़ती महंगाई के विरोध में भवन कीर्तन किये, तो किसी ने गैस की टंकी को कंधे पर उठाकर और गाड़ियों को धक्का लगा कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि महंगाई लगातार बढ़ता जा रही है और जनता इस महंगाई से जूझ रही है इसी मुद्दे को कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है, उसी के चलते पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर डीजल पेट्रोल एवं जरूरत के सामानों में हुई वृद्धि शहर में शहर के प्रमुख चौराहों पर अलग-अलग तरह से कांग्रेसी द्वारा प्रदर्शन किया गया।

Exit mobile version