शहर में एंटी माफिया अभियान की हुई शुरुआत बड़ी ग्वालटोली ओर विनोबा नगर में दो मकानों को किया ध्वस्त

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

एंटी माफिया अभियान के तहत गुरुवार को बडी ग्वालटोली व विनोबा नगर में मकान रिमूव्हल की कार्यवाही की गई। उक्त मकान पार्वती बाई उर्फ चाची और परिजन मादक पदार्थ एवं अवैध शराब का परिवहन में लिप्त है जिसको देखते हुए अवैध निर्माण रिमूव्हल कार्यवाही की।

दरसअल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा निर्देशित किया गया था कि इंदौर शहर में बढ़ते अपराध की रोकधाम के लिए गुंडे बदमाशो की कमर तोड़ी जाए वही आज से पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश पर एंटी माफिया अभियान की शुरुआत इन्दौर के पलासिया थाना क्षेत्र से शुरू की गई जहाँ पलासिया थाना क्षेत्र की बड़ी ग्वाल टोली में रहने वाली गांजा तस्कर पार्वती बाई उर्फ चाची के तीन मकानों को ध्वस्त करने के लिए चिन्हित किया गया था जिसमे गांजा तस्कर पार्वती बाई उर्फ चाची के दो मकानों को ध्वस्त किया गया पुलिस ने बताया कि चाची पर दो दर्जन से अधिक और चाची के बेटों पर मामले थांनो में दर्ज है जिसमे अवैध शराब , अवैध गांजा और चाकू बाजी सहित अवैध वसूली के मामले दर्ज है वही मौके पर नगर निगम की टीम के साथ दो थांनो का पुलिस बल के साथ कार्यवाही को अंजाम दिया गया।

Exit mobile version