कांग्रेस के द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दोरे को लेकर तरह-तरह के कयास

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

अपने एक दिवसीय दौरे पर इंदौर और उज्जैन दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं हालांकि बीजेपी इसे मात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रवास कह रही है तो वही कांग्रेस के द्वारा बीजेपी की गुटबाजी को संभालने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रवास होना बताया गया है हालांकि पर्दे के पीछे की कहानियां है कि मालवा निमाड़ की 66 सीटों पर एक बार फिर से प्रभुत्व जमाने के लिए बीजेपी की ओर से जोर आजमाइश शुरू हो गई ह

किसी समय भाजपा के गढ़ रहे मालवा निमाड़ की 66 सीटों पर कांग्रेस ने सेंध लगाकर 2018 में यहां पर अच्छा प्रदर्शन किया था लिहाजा अब प्रदेश में एक बार फिर मालवा निमाड़ की इन सीटों पर अपना कब्जा बरकरार रखने के लिए बीजेपी ने कयास लगाने शुरू कर दिया है भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा भी इन्हीं 66 सीटों के प्रभुत्व वाले इलाकों में हुआ है इंदौर और उज्जैन संभाग की इन 66 सीटों को मिलाकर मालवा निमाड़ का पूरा बेल्ट बनता है 2018 में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए bjp से यहां की कई सीटो को छीना था लिहाजा अब पर फिर bjp अपने इस गढ़ पर पकड़ बनाने में जुट गई है यही कारण है कि पहले माह नितिन गडकरी का दौरा यही हुआ था और उसके बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इंदौर उज्जैन संभाग का दौरा किया, हालांकि कांग्रेस के द्वारा इसे बीजेपी की अंदरूनी उठा पठक को लेकर किया गया दौरा कहा गया है, वही बीजेपी इसे मात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रवास बता रहे है

Exit mobile version