मुंबई और चेन्नई क्राइम ब्रांच की तर्ज पर काम करेगी इंदौर क्राइम ब्रांच कार्रवाई में करेगी आधुनिक तकनीक का उपयोग

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच अब मुंबई और चेन्नई कमिश्नरी सिस्टम की तर्ज पर शहर में अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण करेगी इसको लेकर इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है डीसीपी क्राइम निमिष अग्रवाल के अनुसार कमिश्नर सिस्टम के बाद मिले पावर का सही उपयोग करते हुए हर तरह के अपराध पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर शहर में कमिश्नर सिस्टम लागू होने के बाद से इंदौर पुलिस भी अब आधुनिक हो चली है बात की जाए इंदौर क्राइम ब्रांच की तो वह मुंबई और चेन्नई में जारी कमिश्नर सिस्टम को अपनाते हुए अपराध और अपराधियों पर उन नियंत्रण करने की योजना पर काम कर रही है सबसे बड़ी बात यह है कि इंदौर क्राइम ब्रांच हर तरह के अपराध फिर चाहे वह संगठित अपराध हो माफिया कार्रवाई हो या नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान या फिर अवैध हथियारों की धरपकड़ करना इन सभी में इंदौर क्राइम ब्रांच की मुख्य भूमिका रहती है ऐसे में अब अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए इंदौर क्राइम ब्रांच भी हाईटेक हो रही है इंदौर क्राइम ब्रांच डीसीपी निमिष अग्रवाल ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए और ड्रोन का सहारा भी लिया जा रहा है इसके साथ ही आधुनिक तकनीकों का उपयोग ब्रांच कर रही है।

गौरतलब है कि इंदौर क्राइम ब्रांच ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई करते हुए 74 किलो एमडी ड्रग्स पकड़ी थी इसके साथ ही राज्य स्तरीय अवैध हथियारों के गिरोह पर भी कार्रवाई की थी वही संगठित अपराधों के खिलाफ भी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version