इंदौर में लगातार चुनावी दौर को लेकर राजनीतिक पार्टियों की सरगर्मी तेज हो गई है इसी कड़ी में विधानसभा एक के कांग्रेसी विधायक द्वारा बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है 15 वर्षों में कुछ नहीं किया चुनाव आते ही सड़कों पर आकर लोकार्पण की राजनीति कर रहे हैं….।
इंदौर में कांग्रेसी विधायक संजय शुक्ला द्वारा वार्ड क्रमांक 17 में कई जन हितेषी कार्यों का लोकार्पण किया गया जिसको लेकर उनका कहना है कि मैं हमेशा अपने समस्त कार्यकर्ताओं के साथ रोड पर काम करने पर विश्वास रखता हूं और हमारे कांग्रेश के पार्षद लगातार जनता से संपर्क में रहते हैं और लोकहित कार्य करते रहते हैं लेकिन बीजेपी द्वारा जो कार्य उनके द्वारा नहीं किए गए हैं उसमें भी आकर घूम फिर कर निकल जाते हैं और कहते हैं कि यह कार्य हमने किया है जबकि आज जिस तरह से लोकार्पण का कार्य किया जा रहा है वह जनता सब जानती है और इसी कारण से आज जनता हमारे साथ खड़ी है और आने वाले चुनाव में भी जनता कांग्रेस के साथ खड़ी रहेगी क्योंकि हमने क्षेत्र के विकास और प्रगति के लिए कई कार्य किए हैं
