इंदौर-जिले में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने तथा लोक स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए लोडिंग एवं व्यवसायिक वाहनों द्वारा पीयूसी सर्टिफिकेट अनिवार्य रूप से प्राप्त किया जाना है। पीयूसी सर्टिफिकेट की चेकिंग के लिए एक फ्लाइंग स्क्वायड टीम गठित की जाएगी जिसमें तहसीलदार, यातायात पुलिस तथा आरटीओ विभाग के अधिकारी शामिल रहेंगे। टीम द्वारा पेट्रोल पंप एवं अन्य स्थानों पर जांच की जाएगी और जिन गाड़ियों पर पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं पाया गया उनका फिटनेस सर्टिफिकेट तत्काल रुप से निरस्त किया जाएगा। “उक्त निर्देश आज कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने कलेक्टर कार्यालय में आयोजित की गई टीएल बैठक में दिए।
