आज विश्व हिंदू परिषद इंदौर विभाग की बड़ी बैठक चिड़ियाघर के सामने महेश्वरी धर्मशाला पर आयोजित हुई जहा इंदौर विभाग जिला , प्रखण्ड , स्तर के प्रमुख पदाधिकारियो को मुख्य रूप से अपेक्षित किया गया
जिसमें मुख्य रूप से सभी कार्यकर्ताओ को सम्भोदित करने के लिए विहिप भोपाल छेत्र के सन्गठन मंत्री श्री मनोज जी वर्मा व मालवा प्रान्त सन्गठन मंत्री श्री नंददास जी दंडोतिया जी का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुवा
बैठक में 15 वर्ष से अधिक आयु के युवाओं को देश भर में परिवार सहित विश्व हिन्दू परिषद हितचिंतक बनाए जाएंगे एवं नवरात्रि में मातृशक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की बहने दुर्गा सप्तसती का पाठ करेगी शौर्य दिवस के अवसर बजरंग दल के कार्यकर्ता द्वारा पूर्ण गणवेश में बड़ी संख्या में प्रखंडों में सौर्य संचालन निकालें जायेगे । बैठक में मुख्य रूप से इंदौर विभाग सन्गठन मंत्री श्री अभिषेख जी उदेनिया इंदौर विभाग मंत्री राजेश जी बिंजवे, बजरंग दल इंदौर विभाग संयोजक तन्नू जी शर्मा के साथ विभाग , जिला , प्रखण्ड स्तर के अन्य प्रमुख पदाधिकारीयो एवम मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की बहने भी मुख्य रूप से उपस्थित रही
