उदयपुर में हुए जघन्य हत्याकांड का देश भर में हो रहा विरोध बजरंग दल ने जेहादी मानसिकता का जलाया पुतला

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

उदयपुर में हुए जघन्य हत्याकांड के विरोध में देश भर में आंदोलन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर शहर में भी बजरंग दल विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

उदयपुर में टेलरिंग का काम करने वाले कन्हैया लाल की जघन्य हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर देशभर में खासा विरोध प्रदर्शन हो रहा है इसी कड़ी में इंदौर शहर में भी व्यापारीक, सामाजिक संगठनों द्वारा अपना विरोध दर्ज कराया जा रहा है इसी कड़ी में बजरंग दल द्वारा प्रदर्शन करते हुए जेहादी मानसिकता का पुतला दहन किया।

बजरंग दल के पदाधिकारी का कहना है कि उदयपुर में हुए इस जघन्य हत्याकांड का पूरा हिंदू समाज विरोध करता है इसके साथ ही राजस्थान सरकार पर भी कई गंभीर आरोप लगाए।

बजरंग दल के विभाग संयोजक तन्नू शर्मा ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार को जिहादी सरकार बताया कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार हिंदुओं के साथ सौतेला व्यवहार करती है कांग्रेस की गहलोत सरकार को सिर्फ मुस्लिम वोट बैंक की चिंता रहती है इसलिए इस तरह के आतंकवाद को बढ़ावा मिलता है भगवान ना करें परंतु ऐसी घटना अगर उत्तर प्रदेश या मध्य प्रदेश में हो जाती तो अब तक इन आतंकीयो के घर मकान दुकान व अवैध धंधे सब नेस्तनाबूद हो चुके होते परंतु राजस्थान सरकार का रवैया ऐसे आतंकियों के लिए सिर्फ मुस्लिम वोट बैंक के कारण ढीला रवैया है ऐसी नपुंसक सरकार को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए यह मांग हम राष्ट्रपति से करते हैं साथ ही देश के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति से मांग करते हैं की कन्हैया जी के हत्यारो को जल्द से जल्द फांसी मिले

- Advertisement -
Exit mobile version