उदयपुर में हुए जघन्य हत्याकांड के विरोध में मेटल मार्केट स्टील एसोसिएशन ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मेटल मार्केट स्टील एसोसिएशन ने उदयपुर में हुए जघन्य हत्याकांड के विरोध में संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

गुरुवार को इंदौर शहर में उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की हत्या को लेकर व्यापारिक एसोसिएशन भी अपना विरोध दर्ज करा रहा है। इसी कड़ी में मेटल मार्केट स्टील एसोसिएशन ने संभाग आयुक्त कार्यालय पहुंचकर इस हत्याकांड को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

Exit mobile version