संस्था विश्वम के द्वारा उदयपुर की घटना पर मौन धरने का आयोजन आयोजन किया गया मौन एवं श्रद्धांजलि धरने में बीजेपी महापौर पद के प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव भी पहुँचे ओर मौन रख कर उन्होंने भी दिवंगत कन्हिय्या को श्रधांजलि दी।
उदयपुर की घटना ह्रदय विदारक घटना है भाई कन्हैया की हत्या बहुत ही हृदय विदारक घटना है लेकिन विषय यह है कि इस प्रकार की इस प्रकार की देश को तोड़ने वाली ,देश के खिलाफ षड्यंत्र करने वाली सभी घटनाएं कांग्रेस शासित राज्यों में हो रही है।राजस्थान के होम मिनिस्टर ने खुद यह कहा है कि इस घटना के आरोपियों का पाकिस्तान से भी कनेक्शन है। मैं भाई कन्हैया के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।इसके लिए मैंने यहां 2 मिनट का मौन भी रखा है और गांधी जी से यह प्रार्थना भी की है कि इस प्रकार की विभेदकारी षड्यंत्रकारी और देश को तोड़ने वाली जो शक्तियां है उन सब को सद्बुद्धि दे क्या देश शांति से भाईचारे से विकास के पथ पर आगे बढ़े लेकिन ऐसी विभेद कारी शक्तियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाही हो यह भी मांग है- पुष्यमित्र भार्गव
रीगल चौराहा स्तिथ गांधी प्रतिमा पर आयोजित इस मौन ओर श्रद्धांजलि धरने पर उनके साथ आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा समेत संस्था विश्वम के पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
