उदयपुर में हुई कन्हैया लाल के जघन्य हत्याकांड पर महापौर प्रत्याशियों ने जताया शोक दी श्रद्धांजलि

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

उदयपुर में हुई टेलर कन्हैया लाल की जघन्य हत्या के विरोध में गुरुवार को भाजपा महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव रीगल तिराहा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने 2 मिनट का मौन धारण कर कन्हैया को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गुरुवार को इंदौर के रीगल तिराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर बीजेपी महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव पहुंचे जहां उन्होंने उदयपुर में हुई टेलर कन्हैया लाल की जगन हत्या पर दुख जताया साथ ही 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बीजेपी महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि देश को तोड़ने वाली इस तरह की घटनाए कांग्रेस शासित राज्य में देखने में आ रही है, जो की बड़ा सवाल है।

इसी तरह कांग्रेस महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला भी राजवाड़ा पहुंचे जहां उन्होंने जघन्य हत्याकांड पर शोक जताया, वहीं आरोपियों को 8 दिन के अंदर फांसी की सजा देने की मांग भी की।

- Advertisement -
Exit mobile version