इंदौर में महिला मोर्चा कार्यसमिति की बैठक मे मुख्यमंत्री चौहान ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हुए शामिल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

https://youtu.be/CtnBili4Uy8

इंदौर में महिला मोर्चा कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा पहुचे, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केंद्र और प्रदेश सरकार की चलाई जा रही योजनाओं को लेकर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को जानकारी दी जहां प्रत्येक बूथ स्तर से लेकर जमीनी स्तर तक आम जनता के बीच पहुंचकर सरकार की इन योजनाओं को महिला मोर्चा द्वारा घर घर जाकर बताया जाए

– कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो तंदूर कांड को कोई नहीं भूल सकता है वही पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बच्चों का पोस्टिक आहार बनाने का 800 करोड रुपए का टेंडर खोलकर प्रदेश में सात अलग-अलग जगह पर इसे बनाने का काम महिलाएं द्वारा किया जा रहा था कांग्रेस की सरकार आने पर इसे फिर से ठेकेदारों को दे दिया गया प्रदेश में बीजेपी सरकार ने एक बार फिर इन कार्यों को महिला बाल विकास के माध्यम से छोटी-छोटी सामूहिक महिलाएं ग्रुप बनाकर इस कार्य को सौंपा है वहीं प्रदेश में 43 लाख लाडली लक्ष्मी योजना की बेटियां मध्यप्रदेश की धरती पर है वही महिला मोर्चा अध्यक्ष माया नारोलिया सहित महिला मोर्चा सदस्य महिलाओं को सीएम ने लाड़ली लक्ष्मी योजना से जुड़े 43 परिवार के बीच पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य दिया है वही 8 मई को लाड़ली लक्ष्मी योजना दिवस के रूप में प्रदेश भर में मनाया जाएगा महिला मोर्चा कार्य समिति की बैठक से अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी चुनाव की तैयारियां महिला मोर्चा के रूप में एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में संगठन द्वारा दी गई है जिसे जनता और बूथ स्तर तक महिलाओं द्वारा पहुंचकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जनता को उसकी जानकारी दी जाए जिससे आगामी चुनाव में भाजपा को एक बड़ा फायदा मिल सकेगा।,,,,,,’

Exit mobile version