इंदौर शहर के पबों में होने वाली नशाखोरी और अश्लील हरकतों और विवाद थमने का नाम नही ले रहा है वही कल रात की तुकोगंज थाना क्षेत्र के न्यू पलासिया क्षेत्र स्थित 56 दुकान के पास स्थित फोर मोर शॉट्स पब में मामूली बात पर विवाद हो गया जहा कल रात , फोर मोर शॉट्स पब , के बाहर पहुंचे 4 युवक और 3 युवतियों का आपस मे टकराने की बात पर विवाद हो गया था। वही घायल युवक ने आरोप लगाया है कि साहिल परिहार और रणवीर सिंह ने घायल युवक की बहन की टॉप उठाते हुए उसके साथ अश्लील हरकत कर डाली। और साहिल और रणवीर ने चाकू से हमला कर रिवाल्वर भी निकला ली थी जब युवती के भाई ने विरोध किया तो साहिल और रणवीर ने उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू मार दिया। साथ ही उस पर पिस्टल तक तान दी। हमलावरों में गुंडा राम उर्फ रणवीर सिंह खटीक, इरीश यादव, इसके अलावा पब संचालक हैप्पी अली को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है
वही थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि फोर मोर शॉट्स पब से कुछ लोग पार्टी करके बाहर निकल रहे थे तभी युवती को टलला मारने के दौरान विवाद हो गया था जिस पर तुकोगंज पुलिस ने रणवीर की शिकायत पर नितेश , भावेश , नीलेश, को गिरफ्तार कर लिए है वही दूसरे पक्ष की तरफ से नंदनी नाम की युवती ने मामला दर्ज करवाया है वही पुलिस ने पब संचालक हैप्पी अली पर भी कई धाराओं में मामला दर्ज किया है जिसकी गिरफ्तारी पुलिस द्वारा जल्द ही कि जाएगी
