इंदौर में पांच लाख से ज्यादा के सोने-चांदी के जेवर और रुपये ले उड़े बदमाश

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर, द्वारकापुरी में रहने वाले 38 वर्षीय मनोज पुत्र प्रेमनारायण उपाध्याय ने शनिवार को चोरी का केस दर्ज कराया है। मनोज ने बताया कि वे शुक्रवार को परिवार के साथ विश्वकर्मा नगर स्थित पत्नी के मायके गए थे। रात में बारिश होने लगी तो पत्नी के माता-पिता ने वहीं रोक लिया। सुबह लौटे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर गए तो अलमारी में रखे सोने के कड़े, दो मंगलसूत्र, सोने का गले का सेट, तीन जोड़ी कान के झुमके, सोने की दो चेन, सोने का सिक्का और अन्य सामग्री सहित 50 हजार रुपये नगदी सहित करीब पांच लाख रुपये से अधिक की चोरी करके ले गए।

पुलिस ने बताया कि मनोज पूजा-पाठ का काम करते हैं। थाने में सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ फारेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंची। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

Exit mobile version