इंदौर, सभ्रांत परिवार की युवती के लापता होने से रविवार दोपहर हड़कंप मच गया। क्राइम ब्रांच, महू-ग्वालटोली व जीआरपी-आरपीएफ थाना की पुलिस को तलाश में जुटना पड़ा। स्कूटर व फुटेज के आधार पर पुलिस ने रात को युवती उसे चित्तोड़गढ़ जा रही ट्रेन से उतार लिया। युवती के साथ सवा चार लाख रुपयों की ठगी हुई थी। उसने मंगेतर से छुपा कर एक ठग को रुपये दे दिए थे।\
डीसीपी (अपराध) निमिष अग्रवाल के मुताबिक महू के एक परिवार द्वारा युवती के लापता होने की खबर की थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि युवती गलत कदम भी उठा सकती है। वह मंगेतर जयदीप को मैसेज कर गायब हुई है। एएसपी (ग्रामीण) पुनित गेहलोद ने युवती के मोबाइल की लोकेशन निकाली तो रेलवे स्टेशन के आसपास की मिली। तत्काल छोटी ग्वालटोली टीआइ सविता चौधरी को अलर्ट किया और तलाश में दो टीम रवाना की। कुछ देर बाद युवती का स्कटूर पार्किंग में मिल गया जिसमें मोबाइल भी रखा था। युवती ने उसमें सुसाइड नोट भी छोड़ा था।
सीसीटीवी फुटेज में बैग लेकर जाते हुए दिखी युवती
अनहोनी की आशंका में अफसरों ने जीआरपी एएसपी राकेश खाखा व आरपीएफ को भी अलर्ट कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाले तो युवती बैग टांगे स्टेशन पर जाते हुए दिख गई। कुछ देर बाद वह चित्तौड़गढ़ जाने वाली एक ट्रेन में बैठते हुए भी दिखी। पुलिस ने तत्काल दूसरे स्टेशन की टीम को अलर्ट किया और रात में उसे नीमच में ट्रेन से उतार लिया।
ठग ने मदद के बहाने ले ले लिए सवा चार लाख
स्वजनों ने पुलिस को बताया युवती की जयदीप से शादी होने वाली है। दोनों कनाड़ा जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच एक युवक से दोस्ती हो गई और वह ठग निकला। युवती उसकी बातों में आ गई और उसे सवा चार लाख रुपये दे दिए। जयदीप को पता चला तो उसने बात बंद कर दी। इससे दुखी होकर युवती ने घर छोड़ दिया। उसने सुसाइड नोट में लिखा मैंने उससे सामान्य बात की थी। वह मुझसे बात करने के लिए ही महू आया था। जरुरत होने से मैंने उसकी मदद कर दी।
