इंदौर में जलकर मर गए दो मासूम देर रात शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, मां-बाप के सामने जल गईं दो बहनें

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात दिप दहला देने वाला मामला सामने आया है रहस्यमय परिस्थितियों में चोइथराम मंडी के पीछे प्रकाश नगर मे जुग्गी झपडी में आग लग गई आग लगने से दो मासूम बच्चियों की जलने से मौत हो गई है।मोके पर पहुची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और दोनो बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

– इन्दौर के राजेन्द्र नगर थाना छेत्र की चोईथराम सब्जी मंडी के प्रकाश नगर में सोमवार रात झोपड़ी में आग लगने के कारण छह वर्षीय मुस्कान और चार वर्षीय छोटी बहन नंदू उर्फ नंदनी की मौत हो गई । आग की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुची ओर दमकल कर्मियों ने बड़ी ही मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आग में गृहस्थी का पूरा समान जलकर खाक हो गया वही दो बच्ची जो अंदर सो रही थी जिंदा जल गई जिसे उनकी मोके पर मौत ही गई मोके पुलिस के आलाधिकारी भी पहुचे ओर इन्दौर कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए है।वही सम्भवतः आपसी विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया है पुलिस ने एक संदेही को भी अपनी हिरासत में लिया है पूछताछ के बाद पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।

Exit mobile version