✓सटोरियो से 02 मोबाइल 01 LED टीवी, व नगद 3,55,000/– व सट्टे का करोड़ो का हिसाब–किताब (कुल मशरूका कीमत करीब 04 लाख रुपए) जप्त।
✓ IPL के लखनऊ v/s हैदराबाद 20–20 मैच पर आरोपी लगवा रहे थे ऑनलाइन सट्टा।
✓आरोपी संचालक, वेबसाइट के माध्यम से ग्राहकों की आईडी बनाकर मोबाइल के माध्यम से संचालित करता था ऑनलाइन सट्टा।
इंदौर – दिनांक 05 अप्रेल 2022-श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में ऑनलाइन जुआ, सट्टा एवं अवैधानिक गतिविधियां संचालित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त(अपराध) श्री राजेश हिंगणकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) श्री निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री गुरू प्रसाद पाराशर द्वारा ऑनलाइन जुआ, सट्टा संचालित करने वाले आरोपियों के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए अपराध शाखा इंदौर की टीमों को निर्देशित किया गया था।
इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि भंवरकुआ क्षेत्र के संत नगर चर्च के सामने मकान न. 291 में ऑनलाइन क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना भंवरकुआ के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के द्वारा बताए स्थान पर दबिश देते उक्त मकान में टीवी चालू दिखी जिसपर आईपीएल का लखनऊ v/s हैदराबाद मैच चल रहा था एवं कमरे में मौजूद दो व्यक्तियों को पकड़ा जिसने अपना नाम 1.अजीत सिंह उर्फ गोलू पिता निहाल सिंह ,संत नगर इंदौर 2.जगजीत सिंह उर्फ रिक्की पिता निहाल सिंह निवासी संत नगर इंदौर का होना बताया
दोनो आरोपी से पूछताछ करते स्वयं के उक्त मकान से मोबाइल में इंटरनेट व वेबसाइट से ग्राहकों को आईडी बनाकर आईपीएल का लखनऊ v/s हैदराबाद 20–20 मैच में सट्टा खेलना व खिलवाना स्वीकार किया।
दोनो आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाइल, 01 LED tv, 3,55,000/– नगद व सट्टे का करोड़ो का हिसाब–किताब (कुल मशरूका कीमत करीब 04 लाख) जप्त कर, थाना भंवरकुआ में आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सार्वजनिक जुआ एक्ट 3/4, एवं 420,120–B भादवि,66D आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
