इंदौर महापौर ने देश की राजनीति में एक अच्छा उदाहरण पेश किया ट्रैफिक को दृष्टिगत रखते हुए विजय जुलूस नही निकालने का लिया सामूहिक निर्णय

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने देश की राजनीति में एक बहुत अच्छा उदाहरण पेश किया आज हम पूरे देश में देखते हैं कि चुनाव जीतने के बाद विजय जुलूस निकाला जाता है जिसके कारण कई जगह ट्रैफिक जाम होता है परंतु मध्यप्रदेश और देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में बुधवार को जो हुआ वो अब एक इतिहास बन गया है। दरअसल, यहां नवागत महापौर और बीजेपी पार्षदों ने सामूहिक निर्णय लेते हुए अपने पहले ही कदम पर ऐसा निर्णय लिया जो जनता के हित मे है। इंदौर में विजयी जुलूस निकालने के बजाय महापौर पुष्यमित्र भार्गव और पार्षदों ने माँ अहिल्या को माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया।

इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मीडिया से चर्चा में बताया की इंदौर की कुशल प्रशासक रही धर्म प्रिय न्याय प्रिय माता अहिल्या के आशीर्वाद से ही आज इंदौर विकास के पथ पर और सभी बाधाओं से दूर है हम सब जनप्रतिनिधि जिनको जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है हम सामूहिक रूप से माता अहिल्या का आशीर्वाद लेने आए हैं मौसम और ट्रैफिक को दृष्टिगत रखते हुए हम सभी ने सामूहिक निर्णय लिया है कि हम विजय जुलूस नहीं निकालेंगे इसलिए आज माता अहिल्या का आशीर्वाद लेकर आगे का काम शुरू करेंगे-

Exit mobile version