इंदौर में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं पार्किंग एरीयों से वाहन चोरी की वारदात को भी अंजाम दे रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र के अरविंदो अस्पताल में सामने आया जहां से कार चोरी हो गई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के अरविंदो अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी सतनारायण द्विवेदी अपनी कार से अस्पताल पहुंचे थे उन्होंने अपनी कार अस्पताल के इमरजेंसी गेट के सामने खड़ी की थी जब वह वापस निकले तो उनकी कार पार्किंग स्थान से गायब थी उन्होंने आसपास तलाश की लेकिन उनकी कार नहीं मिली फिर उन्होंने तुरंत थाने पहुंचकर कार चोरी होने की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मामला दर्ज कर अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
