इंदौर पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश करते हुए हत्याकांड से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

अपराधी चाहे कितना ही शातिर क्यों न हो, वह अपने गुनाहों से पीछा नहीं छोड़ा सकता है। देर सवेर ही सही पुलिस उसे सलाखों के पीछे भेजी देती है। इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इंदौर पुलिस ने एक ऐसे अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है, जहां 25 नवंबर के दिन गुमशुदा हुए, युवक के मामले में पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े दो आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है।

प्रेमिका से प्रेम प्रसंग के शक में हुए, गुमशुदा युवक के अंधे कत्ल में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपी ने मृतक की हत्या का जिम पर ड्रम में शव को जलाकर अस्तियों को मोटका घाट स्थित नर्मदा नदी में फेंक दिया था।बताया जा रहा है कि द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले चंदू उर्फ भूपेंद्र वर्मा की गुमशुदगी परिजनों ने थाने पर दर्ज कराई थी, इसके बाद से पुलिस युवक की तलाश में थी, मुखबिर की सूचना पर पुलिस को एक ऐसी चौंकाने वाली जानकारी मिली, जहां जिला बदर बदमाश नारायण उर्फ नारू वर्मा से घटना के दिन गुमशुदा युवक भूपेंद्र का विवाद हुआ था, शक होने पर पुलिस ने जिला बदर बदमाश को होशंगाबाद से हिरासत में लिया और जब पूछताछ की गई तो पूरे घटना की जानकारी सामने आने लगी, आरोपी लिस्टेड बदमाश नारायण उर्फ नारु वर्मा ने अपने दो अन्य साथी कृष्णकांत और अनुराग के साथ मिलकर युवक की बेसबॉल के डंडों में किले लगाकर पिटाई कर उसे मौत के घाट उतार दिया, जिसके बाद उसके शव को जिम की छत पर ड्रम थीनार डालकर जला दिया, घटना के बाद आरोपी नारायण शव के अंगों को छुपाने के लिए एक कार से मोर्टक्का घाट नर्मदा ब्रिज से फेंक दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब पुलिस जांच पड़ताल करते गुमशुदा युवक भूपेंद्र के साथ काम करने वाली एक युवती के पास पहुंची, जब युवती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसके प्रेमी नारायण और उसके साथियों से विवाद हुआ था जिला बदर बदमाश नारायण वर्मा की प्रेमिका युवती मृतक भूपेंद्र उर्फ चंदू के साथ एक ही दुकान पर काम करती थी। आरोपी बदमाश को प्रेमिका और मृतक पर प्रेम प्रसंग का शक होने के चलते आक्रोश में आकर लिस्टेड बदमाश नारायण ने हत्याकांड को अंजाम दिया। फिलहाल दो आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। वही एक की तलाश पुलिस कर रही हैं।

Exit mobile version