इंदौर के स्कीम नंबर 78 में होटल वृंदावन में लगी भीषण आग

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
Fire in Indore: इंदौर के स्कीम नंबर 78 में होटल वृंदावन में लगी भीषण आग

ऊपरी मंजिल पर जिस वक्त आग लगी उस वक्त वहां कुछ लोग खाना खा रहे थे।
स्कीम 78 स्थित होटल वृंदावन रेस्टारेंट में शनिवार रात आग लग गई। इसके चलते होटल में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही दमकलें मौके पर पहुंची। करीब ढाई हजार लीटर पानी से आग पर काबू पा लिया। उपनिरीक्षक एसएन शर्मा ने बताया कि आग होटल की ऊपरी मंजिल पर चिमनी में लगी थी। यही चिमनी होटल की तल मंजिल से ऊपर तक आती है। ऊपरी मंजिल पर जिस वक्त आग लगी उस वक्त वहां कुछ लोग खाना खा रहे थे। आग की लपटे देखकर वे यहां-वहां भागने लगे। इस बीच होटल की अन्य मंजिलों पर भी धुआं भरा गया। ऊपरी मंजिल पर पीछे की तरफ बनी सीढ़ियों से लोगों को निकाला गया। दमकलकर्मियों ने चिमनी में पानी डालकर आग को काबू में कर लिया।

Exit mobile version