मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सेंट्रल जेल में पित्रपक्ष पर बंदीयो के पितरों को लेकर विशेष पूजा अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें करीबन 300 बंदीयो पुरुषो के साथ 30 महिलाओं बंदियों ने भी अपने पितरों के मोक्ष के लिए तर्पण किया है
इंदौर की सेंट्रल जेल में पित्र पक्ष को लेकर तर्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है इस मौके पर बंदियों द्वारा पितरों के मोक्ष के लिए पित्र तर्पण किए गए इस कार्यक्रम को लेकर सेंट्रल जेल अधीक्षक अलका सोनकर का कहना था कि सेंट्रल जेल में बंद बंधुओं के लिए सीएल परिसर में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और इसी के तहत पितृपक्ष में यहां पर बंदी भाइयों के साथ उनके पितरों के मोक्ष के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उज्जैन के पंडित श्याम पुरोहित द्वारा विधि विधान से तर्पण कराया जा रहा है क्योंकि श्री राम भगवान ने भी उज्जैन में अपने पितरों का तर्पण किया था तो वहीं से पंडित जी को बुलाकर या तर्पण का कार्य किया जा रहा है इस कार्य में सभी बंदी भाइयों को समस्त सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है ताकि वह विधि विधान से पितरों का तर्पण कर सकें 300 बंदी भाइयों के साथ 30 बंदी महिलाएं भी इस पित्र तर्पण में सम्मिलित हुई हैं और उनके द्वारा भी अपने पितरों के मौके के लिए तर्पण कर रही हैं
