इंदौर में फिर एक बार हत्या की घटना सामने आई है जा दो सगे भाइयों पर अज्ञात आरोपियों ने चाकू से जानलेवा हमला किया इस हमले में मनोज नामक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं उसके भाई को गंभीर चोट आने के चलते उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है घटना की सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की है
हत्या की यह वारदात द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के बुध नगर बस्ती में सामने आई अज्ञात आरोपियों ने यहां रहने वाले मनोज और उसके भाई बंटी पर चाकू से जानलेवा हमला किया था इस मामले में मौके पर मनोज की मौत हो गई वही बंटी घायल हो गया जिस को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची थी अधिकारियों ने मौके पर घटनास्थल का मुआयना कर म्रतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और पकड़े जाने के बाद ही इस हत्या के पीछे की वजह सामने निकलकर आएगी
