विधायक रमेश मेंदोला ने कहा- अभिनेता का बेटा नशे के मामले में पकड़ा गया। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी देश को बांटने वालों की हिमायती।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के भाजपा विधायक रमेश मेंदोला ने अभिनेता शाहरुख खान की आने वाली फिल्म को लेकर ट्वीट किया है। विधायक मेंदोला ने कहा कि अभिनेता का बेटा नशे के मामले में पकड़ा गया था। फिल्म की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी उन लोगों की हिमायत करती है, जो देश को बांटना चाहते हैं। इसके पहले भी विधायक मेंदोला कुछ फिल्मों को लेकर ट्वीट कर चुके हैं।
