इंदौर का हृदय स्थल और शहर की शान माना जाने वाला राजवाड़े का कार्य बारिश के पूर्व तक पूर्ण हो सकता है

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर का हृदय स्थल और शहर की शान माना जाने वाला इंदौर के राजवाड़ा किले का नवीनीकरण और सौन्दर्यकरण का काम लंबे समय से चल रहा है। और अधिकारियों कि मने तो कभी कोविड की वजह से तो कभी बनावट की जटिलता की वजह से इस कार्य मे कई बार रुकावट आई है। परंतु अब अधिकारियों के हवाले से कहे तो आगामी बारिश के पूर्व राजवाड़े का कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा ।

राजवाडे के सौन्दर्यकरण का काम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत आता है इसीलिए स्मार्ट सिटी के सीईओ ऋषभ गुप्ता ने बताया कि समय समय पर राजवाड़ा के कायाकल्प के लिए कई एक्सपर्ट्स में अपनी राय दी है परंतु उसके क्रियान्वयन में बनावट की जटिलता के कारण कई बाधाए आरही थी ओर कार्य सम्पन्नता में विलंभ का एक बड़ा कारण कोविड भी बताया । परंतु अब जल्द ही राजवाडे के तीसरे माले का काम भी पूर्ण हो जाएगा और आगामी बारिश के पहले यह प्रोजेक्ट संम्पन्न कर इंदौर और इंदौर की जनता को सौप दिया जाएगा ।।

Exit mobile version