पिकअप लोडिंग हुई अनियंत्रित तीन बाइको को मारी टक्कर और जा गिरी खाई में तीन लोगों की मोत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के बायपास पर महिंद्रा पिकअप लोडिंग के अनबैलेंस होने से पिकअप गाड़ी तीन बाइको को टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरी लोडिंग वाहन में सवार तीन लोगों की घटना स्थल पर हुई मौत और तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल जिन्हें उपचार के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवाया गया।

दरसअल पूरी घटना इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र के बायपास की है जहा एक लोडिंग वाहन जेसीबी के पार्ट्स लेकर तेजाजी नगर से देवास लेकर जा रही थी अचानक लोडिंग वहांन का बैलेंस बिगड़ा ओर बायपास से गुजर रही तीन बाइक को टक्कर मारते हुए लोडिंग वाहन खाई में जा गिरी जिससे तीन लोग सिमरन सिंह , गगन पटेल व नंद किशोर की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वही बाईपास पर गुजर रहे तेजाजी नगर थाना प्रभारी आर,डी कनवा ने घायलों को पुलिस गाड़ी में हॉस्पिटल पहुचाया जहा घायलों कीB हालत नाजुक बनी हुई है और कनाड़िया पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को पोस्मार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल की मर्चुरी भिजवाकर जांच शुरू कर दी है..

Exit mobile version