इंदौर-उज्जैन रोड पर टोल कंपनी को हटाया, लगाई 20 करोड़ की पेनल्टी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • 2024 तक का था ठेका… लेकिन 25 नोटिस के बावजूद सडक़ चौपट
  • 6 महीने मरम्मत और डामर की लेयर चढ़ाएंगे,17 करोड़ होंगे खर्च

इंदौर (Indore) से उज्जैन (Ujjain) को जोडऩे वाले तकरीबन 48 किलोमीटर मार्ग पर टोल कंपनी (Toll Company) और एमपीआरडीसी (MPRDC) की लंबी जद्दोजहद अब जाकर खत्म हुई है। 18 महीने से ठीक तरह से मरम्मत नहीं करने के चलते इस टोल (Toll) का अधिग्रहण (Acquisition) कर तकरीबन 20 करोड़ की पेनल्टी लगाई गई है। यहां पर अब एमपीआरडीसी टोल वसूली करेगी। हालांकि 2024 तक टोल खत्म होना था।
उज्जैन रोड (Ujjain Road) पर फोरलेन (Fourlane) बने लंबा अरसा गुजर गया है। बार-बार मरम्मत (Repair) के कारण रोड की पूरी सरफेस खराब हो गई है। इस रोड पर जो टोल कंपनी कल तक टोल वसूल रही थी उसे बार-बार निर्देश के बाद भी रोड की मरम्मत व डामर की लेयर नहीं चढ़ाई गई। इसके लिए 25 बार नोटिस (Notice) भी दिए गए। अब एमपीआरडीसी ने इस टोल का अधिग्रहण कर लिया है। इस 48 किलोमीटर के मार्ग पर तकरीबन 20 करोड़ रुपए की लागत से 6 महीने के अंदर मरम्मत (Repair) कर डामर की लेयर चढ़ाई जाएगी। इसके लिए जल्द ही टेंडर जारी हो जाएंगे। संभवत: आला अधिकारियों ने 1 महीने में काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं, इसलिए प्रक्रिया जल्द होगी।

Exit mobile version