आजाद नगर थाना क्षेत्र मे आर्थिक तंगी से परेशान व्यक्ति ने लगाई फांसी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में अपने ही घर में एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर जान देदी जिसके बाद परिजन द्वारा पुलिस को सूचना गई पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल सोमवार दोपहर जांच अधिकारी के अनुसार मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र के मयूर नगर मुसाखेड़ी का है जहां पर संतोष नामक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली,म्रतक शराब पीने का आदि था जो काफी समय से आर्थिक तंगी की हालत में चल रहा था सम्भवता इसी के चलते संतोष ने फांसी लगाई होगी फिलहाल परिजनों के बयान अभी नहीं हो पाए हैं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है जहां पूरे मामले की जांच चल रही है ।

Exit mobile version