आगामी त्यौहार को देखते हुए पुलिस की कार्य योजना तैयार पुलिस रखेगी व्यापक सुरक्षा इंतजाम।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आगामी त्यौहार को देखते हुए मल्हारगंज पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं इसे देखते हुए लगातार क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा है वहीं मोहर्रम और सावन मास को देखते हुए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है।

गौरतलब है कि आने वाले दिनों में मोहर्रम का त्यौहार है और सावन में निकलने वाली भगवान शिव की पालकी यात्रा को लेकर पुलिस ने अपनी व्यापक सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है गौरतलब है कि त्योहारों को लेकर कई कार्यक्रम प्रस्तावित है जिसे लेकर मल्हारगंज पुलिस द्वारा थाना स्तर पर समुदाय के लोगों की मीटिंग आयोजित की गई और कई दिशा-निर्देश भी दिए ताकि शांति व्यवस्था भंग ना हो अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलवाया गया है संवेदनशील एरिया में विशेष चेकिंग अभियान भी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है वही आज से लेकर आगामी 5 दिनों तक सघन पुलिस चेकिंग अभियान चलेगा।

Exit mobile version