इलाज में लापरवाही से नवजात बच्ची की हुई मौत परिजन ने अस्पताल मे किया हंगामा।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में एक नवजात बच्ची की इलाज में लापरवाही के चलते मौत हो गई जिसे लेकर परिजन ने अस्पताल पर जमकर हंगामा किया फिलहाल परिजन थाने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है क्षेत्र की रहने वाली वर्षा रावत को डिलीवरी के लिए अनमोल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था लेकिन डॉक्टरों द्वारा इलाज में लापरवाही बरती गई परिजन के मुताबिक वर्षा को 3 तारीख को अस्पताल में भर्ती किया गया था और तय समय से 3 घंटे बाद ऑपरेशन किया गया तब तक मां और बच्ची की हालत बिगड़ चुकी थी 3 घंटे लेट ऑपरेशन होने के बाद बच्ची की स्थिति गंभीर थी उसे दूसरे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई आक्रोशित परिजन ने अस्पताल पर हंगामा भी किया मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन को वहां से खदेड़ा बिलाल परिजन की शिकायत थाने पर दर्ज नहीं की गई है अब परिजन प्रशासन से शिकायत करने का मूड बना रहे हैं।

Exit mobile version