अव्यवस्थित यातायात को लेकर इंदौर की ट्रेफिक पुलिस का नया एक्शन प्लान

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा लगातार अपराध और अपराधियों पर कार्यवाही की का जा रही है वही इंदौर शहर ने स्वछता में पांच बार नंबर का खिताब जीता है वैसे ही अब यातायात में भी नम्बर वन को लेकर लगातार प्रयास किये जा रहे है वही इंदौर के अव्यवस्थित यातायात को लेकर अब इंदौर की ट्रेफिक पुलिस ने भी एक नया एक्शन प्लान तैयार किया है जिसको लेकर इंदौर कमिश्नर द्वारा आज यातायात को लेकर पम्प्पलेट स्टिकर इंदौर शहर व पुलिस कमिश्नर कार्यलय पर चस्पा कर शुरआत की गईं है इस पेम्पलेट स्टिकर के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जाएगा कि अपना वाहन सही तरीके से लगाये जिससे यातायात व्यवस्था बनी रहे । वही पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इंदौर शहर में बढ़ते ट्रेफिक व्यवस्था को सुधार ने के लिए पुलिस द्वारा नए नए प्रयोग किये जा रहे है इस प्रयोग में ट्रेफिक पुलिस काफी हद तक सफल होती नजर भी आ रही है एक तरफ जहा कुछ समय पहले यातयात व्यवस्था शहर में बिगड़ी हुई नजर आ रही थी डीसीपी महेशचंद्र जैन के प्रयासों से इंदौर शहर में अब यातायात व्यवस्था पर ज्यादा जोर देकर उसे व्यवस्थित किया जा रहा है वही ट्रेफिक पुलिस ने इसकी शुरुआत पुलिस कमिश्नर कार्यलय से को गई जिसमें ट्रेफिक के जवानों ने कार्यलय की पार्किंग में जो वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े हुए थे उसे सही तरीके से खड़े किए है वही पुलिस कमिश्नर ने वाहन मालिकों से अपील की है कि अपना वाहन व्यवस्थित रखे जिससे आम जनता को आसानी होगी ।

Exit mobile version