इंदौर में ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे को लेकर चलाए जा रहे है अभियान में तीन तीन हजार रुपये के इनामी फरार दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है जो एयर होस्टेस से मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में ड्रग्स की सप्लाई कराया करते थे पूर्व में पुलिस ने एक करोड़ रुपए 10 लाख रुपये मूल्य की बरामद की गई थी इस मामले में आरोपियों पर ₹3000 का इनाम घोषित था पकड़े गए आरोपी चेन्नई हैदराबाद के रहने वाले हैं। जिन्हें इंदौर के रेलवे स्टेशन से क्राइम ब्रांच ने पकड़ने में सफलता हासिल की है
इंदौर क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा पूर्व में एयर होस्टेस महिला को 1 किलो 100 ग्राम एमडीएमए ड्रग जिसकी मूलतः कीमत एक करोड़ 10 लाख रुपये बताई गई थी पुलिस ने महिला को अपनी गिरफ्त में लिया था पूछताछ में पुलिस को कई अलग-अलग नामों का खुलासा हुआ था जिसमें महिला से पूछताछ में जिन रख पैडलर के नाम सामने आए थे उसमें मंदसौर इंदौर सहित अन्य और तीन आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया था आरोपियों की पूछताछ में चेन्नई और हैदराबाद से जुड़े हुए ड्रग माफियाओं की जानकारी मिली थी जिसमें पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों पर तीन – तीन का इनाम घोषित किया था पुलिस लगातार ड्रग माफिया रवि शंकर और राजू सुब्रमण्यम की तलाश कर रही थी वह भी सूचना पर पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है पूछताछ में बात सामने आई है कि महिला एयर होस्टेस को ड्रग की सप्लाई करते थे जिसके बाद महिला मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में इसकी तस्करी करती थी पकडे गए दोनों आरोपी हैदराबाद चेन्नई के ड्रग माफियाओं के कनेक्शन मुंबई से भी बताए जा रहे हैं जो कि मंदसौर और मध्य प्रदेश के अलग-अलग शहरों में अपना नेटवर्क फैला चुके थे फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है आने वाले समय में कई और बड़े मामले पूछताछ के दौरान खुलासे हो सकते हैं पुलिस को कई अहम और ड्रग पैडलर के नाम सामने आए हैं।
