अयोध्या की यात्रा पर गए इंदौरी यात्रियों ने किए रामलला के दर्शन , 80 वर्षीय राधा बाई को विधायक शुक्ला गोद मे उठाकर मंदिर ले गए

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर। भगवान राम लला के उनकी जन्मभूमि पर दर्शन करने के लिए गए इंदौर के यात्रियों के बीच उस समय बड़ा मार्मिक दृश्य बन गया जब 80 वर्षीय महिला राधाबाई को विधायक संजय शुक्ला अपने एक साथी के साथ मिलकर गोदी में उठाकर भगवान के दर्शन कराने के लिए ले गए ।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 5 के 600 श्रद्धालुओं का समूह विधायक संजय शुक्ला के नेतृत्व में अयोध्या की यात्रा पर रवाना हुआ है । इन सभी नागरिकों को लेकर विधायक खुद भगवान राम लला के दरबार में गए हैं । इनमें कुछ वृद्ध अत्यधिक परेशानी की स्थिति में है । वह खुद बहुत ज्यादा चल फिर नहीं सकते । ऐसे में विधायक शुक्ला इन बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए उनके पुत्र की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं ।

इस यात्रा पर गए यात्रियों में से एक राधा बाई भी हैं । जिनकी उम्र 80 वर्ष से ज्यादा है । वह राज नगर की निवासी हैं । वह भी इस यात्रा पर गई हैं । उन्हें विधायक संजय शुक्ला ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पुत्र की तरह फर्ज अदा करते हुए गोद में उठाकर ले जाकर भगवान राम लला के दर्शन करवाएं । इस दृश्य को देखकर यात्रा पर गए अन्य यात्री भी भाव विभोर हो गए । यात्रियों का कहना था कि अब तो यह अंतर करना मुश्किल पड़ रहा है कि संजय शुक्ला हमारे बेटे हैं या हमारे विधायक हैं या फिर इस युग में आए हुए श्रवण कुमार हैं ।

Exit mobile version