इंदौर– विश्व के सबसे ताकतवर देश अमेरिका की सबसे बड़ी एजेंसी FBI की लीगल टीम ने इंदौर पुलिस को दिया धन्यवाद पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र से कमिश्नर कार्यालय में की मुलाकात
दरअसल इंदौर पुलिस को कुछ महीने पहले एक बड़ी सफलता हाथ लगी थी ऑनलाइन ठगी के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था उससे पूछताछ पर करोड़ों रुपए की अमेरिकन नागरिक से ठगी के मामले का हुआ था खुलासा इंदौर पुलिस ने अमेरिकन पुलिस एफबीआई से संपर्क कर कई नागरिकों के पैसे वापस दिलाए और ऑनलाइन फ्रॉड ग्रुप पर बड़ी कार्रवाई की पूरे मामले को लेकर इंदौर पुलिस और एफबीआई के बीच लगातार चलता रहा था, संपर्क और इंदौर पुलिस के बेहतर कार्यों को लेकर एफबीआई के लीगल अधिकारी पहुंचे इंदौर और पुलिस कमिश्नर के साथ करीब 1 घंटा तक एफबीआई के लीगल हेड ने की चर्चा ऑनलाइन ठगी के इन्वेस्टिगेशन को लेकर चली चर्चा
