महिला को अश्लील मैसेज कर छेड़छाड़ कर परेशान करने वाले फाइनेंस कंपनी के संचालक को पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर हिरासत में लिया है।
दरअसल मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है जहां एक पीड़ित युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आर्बिट मॉल स्थित एक फाइनेंस कंपनी संचालक अभिमन्यु सिंह से उसकी लोन के सिलसिले में मुलाकात हुई थी जिसके बाद अभिमन्यु से व्हाट्सएप पर मैसेज करने लगा था कुछ दिन बाद महिला को आरोपी अभिमन्यु द्वारा लगातार अश्लील मैसेज किए जा रहे थे और उसे परेशान किया जा रहा था जिसकी शिकायत महिला ने संबंधित थाने पर दर्ज कराई थी वहीं पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी अभिमन्यु सिंह को अपनी हिरासत में ले लिया है।
