स्वच्छता में इंदौर लगातार पूरे देश में अव्वल स्थान पर रह रहा है इंदौर जिस तेज गति से आगे बढ़ रहा है इसी के चलते इंदौर में अपराधों की संख्या भी लगातार बढ़ती जा रही है इसी को देखते हुए इंदौर पुलिस लगातार नए प्रयोग कर रही है इंदौर पुलिस ने बुधवार दोपहर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर को लॉन्च किया है जो अपराधियों को पकड़ने में कारगर साबित होगी ।
इंदौर पुलिस ने आज एक अनूठा प्रयोग करते हुए फिंगरप्रिंट स्कैनर लॉन्च किया है यह फिंगरप्रिंट स्कैनर अपराधियों की धरपकड़ के लिए काफी कारगर साबित होगा इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा ने बताया कि पूरे देश में यह अपने आप में पहला प्रयोग होगा जो इंदौर पुलिस करने जा रही है इस फिंगरप्रिंट स्कैनर के माध्यम से ऐसे संदिग्ध अपराधी जो चेन स्नैचिंग लूट और चोरी की घटना में शामिल हैं यदि पुलिस कर्मियों को चौराहों पर धरपकड़ और चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में पाए जाते हैं तो इस स्कैनर के माध्यम से उनके फिंगरप्रिंट तत्काल लिए जाएंगे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को तुरंत मालूम पड़ जाएगा कि यह व्यक्ति अपराध में लिप्त है और कौन-कौन से मामले उक्त व्यक्ति पर दर्ज है
वही पुलिस कमिश्नर ने बताया कि धीरे धीरे इस तरीके के स्केनर इंदौर के प्रत्येक थानों में उपलब्ध कराए जाएंगे साथ ही चौराहों और संवेदनशील इलाकों में तैनात पुलिसकर्मियों को भी दिए जाएंगे जैसे-जैसे इस स्केनर के माध्यम से पुलिस के पास डाटा एकत्रित होगा अपराधियों को पकड़ने में पुलिस को काफी हद तक सफलता मिलेगी वहीं अन्य राज्यों मैं जाकर अपराध करने वालों का भी डाटा इस स्केनर के माध्यम से सुरक्षित रहेगा..
