खराब स्वास्थ्य के बावजूद पंडित प्रदीप मिश्रा ने किया शिवमहापुराण का पाठ

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बरसते पानी के बावजूद उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब,शिव पार्वती और गणेश जी के रूप ने भी मन मोहा

इंदौर। इंदौर में राऊ विधानसभा क्षेत्र के विशाल नगर में कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा चौथे दिन भी जारी रही।खराब स्वास्थ्य के बावजूद पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा वाचन किया जिसमे शामिल होने के लिए बरसती बारिश में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर पहुंचे। शिवमहापुराण के पाठ के दौरान शिव पार्वती और गणेश जी के रूप ने भी श्रद्धालुओं को खूब लुभाया।

कार्यक्रम के आयोजक भरत पटवारी ने बताया कि रविवार से शुरू हुए शिवमहापुराण का पाठ बुधवार को भी जारी रहा।30जुलाई तक होने वाले से इस आयोजन में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु शिव भक्ति के लिए आयोजन स्थल पर पहुंच रहे है।श्रद्धालु के लिए पंडाल में ही भोजन की व्यवस्था की गई है।बुधवार को खराब स्वास्थ्य के बाद भी पंडित मिश्रा ने शिवमहापुराण पाठ का वाचन किया।पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा शिवमहापुराण के साथ साथ ही श्रद्धालुओं को भगवान शिव को प्रसन्न करने व समस्याओं के निवारण भी बताए जा रहे है।

Exit mobile version