अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

.अंतर्राष्ट्रीय हिंदू जागरण हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने भारत देश के बहुसंख्यक हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने हेतु राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय में इंदौर कलेक्टर को सौंपा।

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद का कहना है कि समाज के माध्यम से विभिन्न वर्गों के साथ उपरोक्त कार्य हेतु संगठन सक्रियता से जुड़ा हुआ है इसी के चलते बार-बार समाज के मध्य देश के बहुसंख्यक हिंदू समाज अपनी धार्मिक आस्था और अपने आराध्य पर और टिप्पणियां अपमान से बेहद आहत और आक्रोशित है योजनाबद्ध तरीके से राजनीतिक व कट्टरपंथी समूह द्वारा हिंदू देवी देवताओं का अपमान कर बहुसंख्यक हिंदू समाज को अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं जिसमें स्टैंड अप कॉमेडी करने वाले मुनव्वर फारुकी ओबीसी द्वारा बहुसंख्यक हिंदू समाज के देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणियां हिंदू समाज को गला काटने की धमकी जैसे भाषण खुलेआम राजनीतिक मंच से दिए जा रहे हैं जिन पर उचित कार्रवाई की जाए। और इनको उचित कार्यवाही कर गिरफ्तार की जाए।

Exit mobile version