इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है।
मामला इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा नगर का है यहां की रहने वाली महिला स्वाधिका पवार ने अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली फिलहाल स्वाधिका ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण अज्ञात है पुलिस के मुताबिक रविवार को स्वाधिका ने अपने घर में ही फांसी लगा दी थी जिससे उसका पति आकाश पवार जिला अस्पताल लेकर पहुंचा था वहां से डॉक्टरों ने एम वाय अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने स्वाधिका को मृत घोषित कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है वहीं परिजन के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
