देश की बात, आपके शहर से

TimeNews Desk

Month: October 2022

TimeNewsIndore
Indore

पाताल पानी का नाम हुआ टंट्या भील रेलवे स्टेशन

इंदौर- महू के पास चर्चित और विख्यात पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम इसी इलाके के आजादी के नायक रहे टंट्या भील के नाम कर कर दिया गया हैं। राज्य सरकार के इस अनुमोदन पर…

October 21, 2022 · 1 min read
TimeNewsUttarPradesh

UttarPradesh

मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मौसम्बी का जूस चढ़ाए जाने का आरोप, मरीज की मौत, अस्पताल सील

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में डेंगू के मरीज की मौत हो गई। मौत के बाद जो कुछ सामने आया है, उसको लेकर आरोप गहरा रहा है।

TimeNewsIndore

Indore

वरिष्ठ पत्रकार व इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी का राजबाड़ा 2 रेसीडेंसी नाम से मशहूर इस हफ्ते का नया कालम प्रदेश की राजनीति की खास खबरों के साथ

राजनीतिक पंडित भी यह तय नहीं कर पा रहे है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्जैन यात्रा और गृह मंत्री अमित शाह की ग्वालियर यात्रा किसके लिए फ़ायदे और किसके लिए नुक़सान का सौदा रही मोटे तौर पर जो आंकलन सामने आ रहा है वह तो यही संकेत दे रहा है कि यात्रा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को फ़िलहाल अभयदान दे गई और ज्योतिरादित्य सिंधिया का क़द भी बढा गई हाँ यह ज़रूर हुआ है कि जो महत्व मोदी और शाह ने सिंधिया को दिया वह आने वाले समय में उनके लिए बहुत फ़ायदेमंद साबित होने वाला है यह कैसे इसके लिए थोड़ा इंतज़ार करना होगा खांटी भाजपा बनाम सैलानी भाजपाइन दिनों भाजपा में एक नई चर्चा है खांटी भाजपा बनाम सैलानी भाजपा चर्चा का मुद्दा इसलिए है कि पार्टी के कई स्थापित नेता अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस से भाजपा में आए नेताओं के सामने अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे है इन नेताओं का मानना है कि सिंधिया समर्थकों को चाहे में मंत्री हो या विधायक या फिर निगम मंडल के अध्यक्ष न जाने किस भय के चलते VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है जबकि खांटी भाजपाइयों को कई जगह नीचा देखना पड़ रहा है सरकारऔर संगठन दोनों में यही हाल है यह अच्छा संकेत नहीं है मैदान में सक्रिय दलालऔर मंत्रियों की बढती परेशानी मंत्रियों के दलालों की इन दिनों बड़ी चर्चा है शिवराज मित्र मण्डल में दो दर्जन से ज़्यादा ऐसे मंत्री हैं जिनके यहाँ बिना दलाल के काम नहीं चल रहा इन दलालों ने मंत्रियों के परिजनों को भी पीछे छोड़ दिया है पिछले दिनों जब सरकार ने तबादलों पर से रोक हटायी तो इन दलालों की चाँदी हो गई और इन्होंने मंत्रियों के बंगले से ही यह कहते हुए फ़ोन घनघनाना शुरू कर दिये की आपका नाम लिस्ट में है आकर मिलो नहीं तो बड़ा नुक़सान हो जाएगा इनकी बात का समर्थन मंत्रियों के स्टाफ ने भी किया और इसके बाद तो जो कुछ हुआ उसे जानकर तो सत्ता के शीर्ष भी भोचक्क रह गये कमलनाथ हेडमास्टर और जिला प्रभारी मास्टर कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मास्टर स्ट्रोक खेल चुके कमलनाथ 230 में से कई विधानसभा क्षेत्रों में टिकट लगभग तय कर चुके हैं जो नाम कमलनाथ की लिस्ट में है उन पर वे अपने भरोसेमंद लोगों के माध्यम से फीडबैक ले रहे हैं इस मामले में जिला प्रभारी की भूमिका भी बड़ी अहम हो गई है चुकी अध्यक्ष का पूरा भरोसा है इसलिए प्रभारी भी पूरी ज़िम्मेदारी से मैदान संभाले हुए है यह ठीक हेडमास्टर और मास्टर जैसी स्थिति है जिसमें समय समय पर हेडमास्टर मास्टरो से रिपोर्ट लेता रहता है काम लेना तो विजयवर्गीय को आता है अपने अलग अंदाज़ का कैलाश विजयवर्गीय फिर सबकी नज़र में आ गऐ है पिछले दिनों अपने तीन दिन के उत्तराखंड दौरे के दौरान जिस अंदाज़ में विजयवर्गीय सत्ता और संगठन के लोगों से रूबरू हुए उससे यह तो ऐसा हो ही गया है कि चाहे सत्ता हो या संगठन काम लेने का तरीक़ा उन्हें आता है विजयवर्गीय के इस अंदाज़ से पार्टी के उन तमाम दिग्गजों को भी सबक़ लेना चाहिए जो अपने प्रभार के राज्य में जाते हैं और सत्ता व संगठन की चकाचौंध में फंसकर महज़ खानापूर्ति के बाद वापस लौट जाता है मध्य प्रदेश कॉडर और प्रमोद फलनीकार मध्य प्रदेश काडर के बहूत ही योग्य, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी प्रमोद श्रीपाद फलणीकर इसी माह के अंत में सेवानिवृत हो रहे हैं इन दिनों केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अपर पुलिस महानिदेशक के नाते फलणीकर देशभर के विमानतलो की सुरक्षा के प्रभारी है इस क़ाबिल अफ़सर का इंदौर से भी बोहोत गहरा नाता रहा है ASP और DIG के रूप में उनका कार्यकाल आज भी लोगों को याद है सेवानिवृत्ति के पहले फलणीकर ने मध्य प्रदेश काडर में काम करने के सौंदर्य को लेकर जो लेख लिखा है उसकी देशभर के पुलिस अफ़सरों के बीच काफ़ी चर्चा है इन्दौर से गहरा रिश्ता है सुलेमान और अनुराग जैन का मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव की दौड़ में अब तक तो सबसे आगे दो ही नाम है अनुराग जैन और मोहम्मद सुलेमान दोनों का इंदौर से गहरा रिश्ता है सुलेमान सालों पहले इंदौर में कलेक्टर रहे और बेहद लोकप्रिय भी रहे हैं इंदौर में उनकी एक मज़बूत लॉबी भी है जैन इंदौर में तो कभी पदस्थ नहीं रहे लेकिन उनकी बड़ी बहन डॉक्टर रेनू जैन अभी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति है बहन के यहाँ जेन का आना जाना चलता रहता है और इंदौर में हाल चाल भी मालूम पड़ते रहते है दोनों में से कोई भी CS बने और इंदौर का तो भला ही होना है चाहे इस रास्ते चाहे उस रास्ते चलते चलते मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में सफल पारी खेलने वाले अभिलाष खांडेकर आने वाले समय में यदि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएँ तो चौंकने की ज़रूरत नहीं है खांडेकर अब BCCI में एमपीसी ए का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और वहाँ भी रणनीतिकार की भूमिका में आ गए हैं पुछल्ला या कोई समझ नही पा रहा है कि आख़िर इंदौर क्राइम ब्रांच से हटाकर निलंबित किए गए TI धनेन्द्र सिंह भदौरिया के मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इतने तीखे तेवर क्यों दिखा पुलिसवाले तक कह रहा है कि माइक 2 यानी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से नज़दीकी का प्रपोगंडा भदौरिया को भारी पड़ गया अब बात मीडिया की मध्य प्रदेश सरकार और दैनिक भास्कर के बीच अबोलापन अब ख़त्म हो गया है दोनों के बीच दूरियां काफ़ी बढ़ गई थी इसी का नतीजा है कि अब भास्कर मे सरकारी विज्ञापन नज़र आने लगे हैं और सत्ता और संगठन से जुड़ी ख़बरों में भी सकारात्मकता आई हैइलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले इंदौर के युवा पत्रकार प्रखर श्रीवास्तव दूरदर्शन के सीनियर कंसल्टिंग एडिटर हो गए है वह वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर प्रतिक श्रीवास्तव के अनुज है प्रखर देश के कई न्यूज़ चैनल इंडिया TV, ज़ी TV, आजतक और NDTV में अहम पदों पर रह चुके राष्ट्रवाद से जुड़े उनके व्याख्यानों की इन दिनों देश की मैं बड़ी चर्चा हैश्री महाकाल लोक के लोकार्पण के मौक़े पर नईदुनिया के विशेष परिशिष्ट की ज़बरदस्त तारीफ़ हुई लेकिन जब इस परिशिष्ट के लिए काम करने वाली टीम के सम्मान का मौक़ा आया तो जी तोड़ मेहनत करने वाले वरिष्ठ साथी गजेन्द्र शर्मा को अनदेखा कर दिया गया नाराज़ गजेंद्र भरी मीटिंग में स्टेट एडिटर पर बरस पड़े और बोले मुझे भविष्य में किसी भी स्पेशल प्रोजेक्ट की टीम में न लिया जाएदैनिक भास्कर की संपादकीय टीम में दो नए युवा पत्रकारों को शामिल किया गया है अनुप्रिया ठाकुर की सिटी भास्कर में वापसी हुई है और राहुल दवे भास्कर डिजिटल कि टीम में लिए गए हैंनई दुनिया इंदौर से आने वाले समय में कुछ और विकेट गिर सकती हैं हालात को देखते हुए यहाँ के कुछ अच्छे रिपोर्टर अपने लिए नई सम्भावनाएँ तलाशने में लगे हैं

TimeNewsIndore

Indore

सरकारी जमीन बचाने में इंदौर प्रशासन को मिली बड़ी सफलता विशेष अनुमति याचिका सर्वोच्च न्यायालय में स्वीकार

राजस्व विभाग के अथक प्रयासों से ग्राम व तहसील देपालपुर स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर की शासकीय कृषि भूमि की 10.081 हेक्टेयर (वर्तमान मूल्य लगभग राशि रू.25 करोड़) संबंधी विशेष अनुमति याचिका को सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली व्दारा आज दिनांक 20 अक्टूबर 2022 को स्वीकार कर लिया गया है।

निगम ने प्लास्टिक फ्री शहर बनाने के अभियान के तहत अमानक स्तर की पॉलिथीन का जखीरा बरामद किया

Indore

निगम ने प्लास्टिक फ्री शहर बनाने के अभियान के तहत अमानक स्तर की पॉलिथीन का जखीरा बरामद किया

इंदौर नगर पालिका निगम ने अमानक स्तर की पॉलीथिन के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है..इसी अभियान ने चलते नगर निगम ने चेतन नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रतिष्ठानों से बड़ी मात्रा में पॉलीथिन बरामद की ।

बाणगंगा थाना क्षेत्र में ऑटो का इंतजार कर रहे एक युवक का बैग चोरी दो आरोपी गिरफ्तार दो फरार

Indore

बाणगंगा थाना क्षेत्र में ऑटो का इंतजार कर रहे एक युवक का बैग चोरी दो आरोपी गिरफ्तार दो फरार

इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में ऑटो का इंतजार कर रहे एक युवक का बैग 4 बदमाशों ने चुरा लिया युवक ने पुलिस की शरण ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है वही तो बदमाश अब तक फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

महिला से लूट करने वाले सौतेले पिता पुत्र को लाखों के सामान के साथ जूनी इन्दौर पुलिस ने गिरफ्तार किया

Indore

महिला से लूट करने वाले सौतेले पिता पुत्र को लाखों के सामान के साथ जूनी इन्दौर पुलिस ने गिरफ्तार किया

इन्दौर की जूनी इन्दौर पुलिस ने ऐसे सौतेले पिता पुत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की जो कि भीड़भाड़ वाली जगह पर महिलाओं का पर्स और चेन खिंच कर फरार हो जाते थे वही पकड़े गए आरोपी पिता पुत्र कब्जे से लूटा गया पर्स जिसमे दो मोबाईल फोन दो सोने की अगुठी नगदी आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस व अन्य दस्तवेज थे जो पुलिस ने जब्त कर लिए है दरसअल मनीषा परदेशी नाम की महिला ने जूनी इन्दौर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि थाना क्षेत्र के सिंधी कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाशों द्वारा मेरा बेग छीन कर फरार हो गए है जिस पर जूनी इन्दौर पुलिस द्वारा क्षेत्र के करीब 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आजाद नगर के रहने वाले सौतेले पिता पुत्र को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो दोनों आरोपी आदिल और जाकिर होना बताया जो कि आपस मे सोतेले पुत्र है दोनों आरोपी आदिल और जाकिर को आजाद नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर महिला से लूटा हुआ पर्स जब्त किया है जिसमे एंकर - इन्दौर की जूनी इन्दौर पुलिस ने ऐसे सौतेले पिता पुत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की जो कि भीड़भाड़ वाली जगह पर महिलाओं का पर्स और चेन खिंच कर फरार हो जाते थे वही पकड़े गए आरोपी पिता पुत्र कब्जे से लूटा गया पर्स जिसमे दो मोबाईल फोन दो सोने की अगुठी नगदी आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस व अन्य दस्तवेज थे जो पुलिस ने जब्त कर लिए है जिसमे दो मोबाईल फोन दो सोने की अगुठी नगदी आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस व अन्य दस्तवेज के साथ घटना में उपयोग की गई मोटर साइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है वही पकड़े गए दोनों आरोपी आदतन अपराधी है जिनके पूर्व में चेन स्नेचिंग सहित कई मामले दर्ज है वही पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपीयो से पुलिस दवाई अन्य लूट , चेन स्नेचिंग की घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है

दुष्कर्म के मामले फरार चल रहे पूर्व पार्षद का गिरफ्तारी वारंट जारी कर 5 हजार के इनाम की घोषणा की

Indore

दुष्कर्म के मामले फरार चल रहे पूर्व पार्षद का गिरफ्तारी वारंट जारी कर 5 हजार के इनाम की घोषणा की

दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे इन्दौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले कांग्रेस पूर्व पार्षद अनवर दस्तक और उसके साथी पर चंदननगर पुलिस ने नोनबेलेवल गिरफ्तारी वारंट जारी किया और पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है वही पूर्व पार्षद और उसके साथी की सूचना देने वाले को शासन कि तरफ से 5 हजार का इनाम देने की घोषणा की है दरसअल पिछले दिनों कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर दस्तक पर उसकी महिला मित्र ने उसके बच्चे का अपहरण कर डराने धमकाने का मामला चंदन नगर थाने दर्ज करवाया था जहा अनवर दस्तक ने शादी करने के नाम पर पीड़िता महिला का शारीरिक संबंध बनाए थे लेकिन उसको डरा धमका रहा था जिसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी चंदन नगर पुलिस अनवर दस्तक की तलाश कर रही है तो उस पर 5 हजार का इनाम भी घोषित कर नान वेलेवल गिरफ्तारी वारंट जारी किया है दूसरी ओर पीड़िता महिला ने खजराना थाने में भी दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था जब से ही पूर्व पार्षद और उसका साथी फरार चल रहा है फिलहाल पूर्व पार्षद अनवर दस्तक को दो थाना क्षेत्रो की पुलिस तलाश कर रही है

.सज्जन सिंह वर्मा का बयान, मल्लिकार्जुन खड़गे के पहले कमलनाथ को आया था अध्यक्ष बनने का ऑफर

Indore

.सज्जन सिंह वर्मा का बयान, मल्लिकार्जुन खड़गे के पहले कमलनाथ को आया था अध्यक्ष बनने का ऑफर

इंदौर, कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ताजपोशी के बाद राज्यों में अध्यक्षों की नई नियुक्ति की संभावना से पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने इनकर किया है आज इंदौर में पार्टी के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा मल्लिकार्जुन फट गए के पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को पार्टी अध्यक्ष बनने के लिए ऑफर आया था लेकिन उन्होंने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने तक राज्य में है सक्रिय रहने की मंशा के कारण इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया था सज्जन वर्मा ने कहा किसी भी नए अध्यक्ष के आने के बाद कांग्रेस में ऐसा नहीं होता कि वह आते ही पूरे घर के बदल डाले क्योंकि कांग्रेस में एक संविधान के तहत कार्य संपन्न होते हैं इसलिए उन्हें भी पार्टी के संविधान और रीति नीति के अनुसार कार्य करना होगा श्री वर्मा ने कहा जिस तरह से पार्टी में बदलाव हो रहे हैं उसी प्रकार राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद राज्य में भी बदलाव की स्थिति नजर आएगी उन्होंने कहा 2023 में जिसका सकारात्मक परिणाम नजर आएगा

↑