Indore
70 किलो एमडी ड्रग्स मामले में इनामी फरार आरोपी इन्दौर क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में
इन्दौर क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्यवाही करते हुए 70 करोड़ की 70 किलो एमडी ड्रग्स मामले में फरार चल रहे 12 हजार रुपये के इनामी तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है वही पुलिस द्वारा अब तक 40 लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है दरसअल इन्दौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी की 70 करोड़ की 70 किलो एमडी ड्रग्स मामले में 12 हजार के फरार इनामी आरोपी इन्दौर की बड़वाली चौकी में छुप कर फरारी काट रहे है जिस पर क्राइम ब्रांच द्वारा दबिश देकर तीन आरोपी अमित , लक्की , और शाहबाज को पकड़ा गया है वही पूरी घटना 5 जनवरी वर्ष 2021 को इंदौर पुलिस द्वारा 70 करोड की 70 किलो एमडी ड्रग्स का जखीरा पकडा गया था जहा पूरे मामले में अब तक 40 आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा तीन अन्य आरोपियों की लंबे समय से तलाश थी जो की क्राइम ब्रांच की हिरासत में है आरोपी द्वारा शहर में मादक पदार्थ की तस्करी में नाम आने के बाद से आरोपियों की पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी वही आने वाले समय मे 70 किलो एमडी मामले में और भी गिरफ्तारी होने की संभावना पुलिस द्वारा जताई जा रही है
Abhishek Raghuvanshi September 29, 2022