Indore
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र मे दो युवकों में चाकूबाजी युवक को उतारा मौत के घाट
किन्नर के साथ रहने के लिए दो युवकों में चाकूबाजी की घटना सामने आई है जहां अपने एक साथी के साथ मिलकर युवक चाकू से हमला कर घायल कर दिया था उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के आस्था पैलेस कॉलोनी का है यहां रहने वाले अभिषेक नामक युवक को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया बताया जा रहा है कि आरोपी बंटी यादव पहले एक कल्पना नाम के किन्नर के साथ रहता था लेकिन कुछ दिनों से अभिषेक उस किन्नर के साथ रहने लगा था जिसके बीच दोनों में आपसी रंजिश चल रही थी इसी दौरान बंटी यादव ने अपने एक अन्य साथी गोलू के साथ मिलकर अभिषेक पर चाकू से हमला किया घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान अभिषेक की मौत हो गई मामले में एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है वहीं मुख्य आरोपी बंटी यादव फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
Abhishek Raghuvanshi August 13, 2022