Health & Fitness
श्री गुरूजी सेवा न्यास द्वारा कैंसर केयर सेंटर का भूमिपूजन रविवार को सम्पन्न , 100 करोड़ की लागत से बनेगा केंसर केयर सेंटर
"माधव सृष्टि" श्री गुरूजी सेवा न्यास द्वारा रविवार 03 अप्रैल को कैंसर केयर सेंटर का भूमिपूजन किया गया l जिसमे श्री अशोक सोहनी (मध्य क्षेत्र संघ चालक, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ), श्री टीकमचंद गर्ग (कल्याण ग्रुप), डॉक्टर विनोद भंडारी (भंडारी हॉस्पिटल) विशेष रूप से उपस्थित थे l प्रकल्प संयोजक गोपाल गोयल ने बताया कि विगत वर्ष 9 मार्च 2021 को चमेली देवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर का लोकार्पण किया गया था।